17-April-2020


स्वच्छ भारत मिशन पार्ट- 2 के लिए देश के 10 लोगों की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग, रायगढ़ की मोनिका भी हुई शामिल, जब दिया सुझाव तो सबने बजायी ताली, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय व यूनिसेफ के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन पार्ट -2 की कार्य योजना संबंधी गाइड लाइन तैयार की जा रही है। इस कार्य योजना में नए प्रोविजन जोड़ने के लिए के लिए मंत्रालय ने देश के दस स्वेच्छाग्रही कार्यकर्ताओं से, जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के पहले फेज में बेहतर काम किये थे, सुझाव के लिए गुरुवार को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कर सुझाव मांगे थे। देश के उन दस लोगों में शहर की बेटी मोनिका इजारदार भी थी, जो इस वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुई। इस कॉन्फ़्रेंसिंग में यूनिसेफ के कुछ सदस्य और मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारी भी मौजूद थे।

Video कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान मोनिका

स्वच्छ भारत मिशन पार्ट-2 में स्वच्छता के साथ साथ कोरोना जैसे महामारी से निपटने के लिए भी सुझाव मांगे गए थे। मोनिका ने कोरोना जैसे बीमारियों से निपटने के लिए देश में जापान की तरह मास्क कल्चर विकसित करने का सुझाव दिया जिसके स्वागत कॉन्फ़्रेंसिंग में बैठे सभी लोगों ने ताली बजाकर किया। इसके अलावा माहवारी स्वच्छता और शौचालय निर्माण से संबंधित विषयों पर बिंदुवार सुझाव भी रखे।

सुझाव देती

देश के इन दस लोगों में से मात्र मोनिका ही ऐसी थी जो महिला थी। हालांकि इनके विचार रखने का नंबर सबसे बाद में आया लेकिन जब इन्होंने बिंदुवार सभी चीजों को रखा तो इनकी प्रशंसा किये बिना कोई न रह सका। जल शक्ति मंत्रालय के अंडर जनरल सेक्रेटरी ने भी इनकी तारीफ की।

जानकारी की मुताबिक स्वच्छ भारत मिशन में इस बार माहवारी स्वच्छता, संक्रामक रोगों में स्वच्छता की भूमिका जैसी बातें भी शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों में भी शौचालय का निर्माण को शामिल किया गया है ताकि यहां ट्रक और दूसरे यातायात के उपयोग करने वाले लोग भी शौचालय का उपयोग कर सकें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News