17-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर : लॉक डाउन का ऐसे फायदा उठा रहे थे ,कर रहे थे इतना बड़ा काम…पकड़े गए तो सीधे भेजा जेल ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

बीते 14 अप्रैल को जशपुर जिले के कुनकुरी जनपद कार्यालय से लॉक डाउन का फायदा उठाकर कम्प्यूटर सेट की चोरी करने और उसी कॉलोनी से एक नर्स की खिड़की से स्मार्ट फोन चुराने वाले दो लोगो को कुनकुरी पूलिस ने गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपी कुनकुरी के हैं ।एक का नाम डैनी बताया जा रहा है जबकि दूसरे आरोपी का नाम अभिषेख केरकेट्टा है।डैनी पहले भी कई चोरियों में शामिल रह चूका है।कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने निगरानी बदमाश जीतू उर्फ डैनी से पूछताछ की तो उसने चोरी स्वीकार करते हुए बताया कि इस चोरी में अभिषेक केरकेट्टा भी शामिल है ।इसके बाद टीआई विशाल कुजूर ने जनपद सीईओ और नर्स की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुध्द 457,380,34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया। इन दोनों प्रकरणों को सुलझाने में टीआई विशाल कुजूर,प्र आ मोहन बंजारे, आरक्षक प्रमोद रौतिया,नन्दलाल यादव, मुकेश पांडे,जितेंद्र गुप्ता,पदुम वर्मा,महिला आरक्षक गीता यादव, सैनिक अजय श्रीवास्तव शामिल रहे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News