17-April-2020


अब जरा इन बैंकों को देख लीजिए,यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग से ही डिस्टेंस ....



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

राजपुर - केन्द् सरकार की निर्देश पर कोवीड 19 कोरोना वायरस के चैन को तोड़ने के लिए पुरे देश में लाक डाउन का दूसरा चरण चल रहा है,जैसे ही लोगों को यह पता चला है कि जनधन योजना के तहत सभी खाताधारकों के खाते में केन्द्र सरकार के द्वारा 500-500 रु.भेजा गया है जिसे निकालने लोग गांव और शहरों के बैंकों में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।ऐसा ही मामला बलरामपुर जिले के राजपुर भारतीय स्टेट बैंक,छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक और सेंट्रल बैंक का नजारा देखने को मिल रहा है जहां लोग अपने खाते से पैसा निकालने की होड़ में सोसल डिस्टेंस जैसे नियमों को ताक पर रख कर पैसा निकालते देखे जा रहे हैं।हमे भलीभांति मालूम है कि ऐसे करने से कोरोना वायरस का फैलने का खतरा बढ़ सकता है फिरभी बैंक प्रबंधन और पुलिस प्रसाशन की लापरवाही साफतौर पर देखा जा रहा है।
ईन बैंक शाखाओं में सोसल डिस्टेंस का पालन कराने पुलिस जवान तो तैनात किये गये हैं फिरभी पुलिस के जवान बैंक के बाहर पेंड़ की छांव में बैठ कर आपस में गप करते नजर आ रहे हैं,जवान अपनी तैनाती को महज मजबूरी वस निभाते दिख रहा है,वहीं बैंक प्रबंधन ने भी अपनी ओर से एतेहात के तौर पर धारकों के बेहतरी के लिये ना ही किसी प्रकार की सोसल डिस्टेंस के लिए बैंकों में सरकल बनाया है और ना ही धूप और गर्मी से बचने के लिए टेंट व पिने के पानी का वैकल्पिक व्यवस्था किया गया है,अगर देश के प्रधानमंत्री के बार-बार कहे जाने व प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद भी लोग सोसल डिस्टेंस के नियम का उलंघन बार-बार करते रहेंगे तो ईसका परिणाम भविष्य में बहोत घातक होने वालें हैं,समाज और देश की सुरक्षा के लिए प्रसाशन ऐसे स्थानो पर कड़ाई से सोसल डिस्टेंसी का पालन कराये।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News