जशपुर मुनादी।।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा की गई बंदी के दौरान जिले की प्रजा को तकलीफ न हो इसके लिए जशपुर राज परिवार ने दिन रात एक कर दिया है। स्व दिलीप सिंह जूदेव के बेटे व यूथ भाजपा के लीडर प्रबल प्रताप जुदेव लगातार अपने क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों से उनकी जरूरतों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं और वही पर उनकी जरूरतों का सामान उन्हें मुहैया करा रहे है।

जिला मुख्यालय जशपुर से कई किमी दूर सुदूरवर्ती इलाके में प्रबल अपने समर्थकों के साथ पूरे राशन का सामान लेकर जा रहे हैं और लॉक डाउन के चलते काम धंधे से मरहूम हो चुके ग्रामीणों को राशन का सामान मुहैया करा रहे है।जिले के पाठ क्षेत्र के पहाड़ी कोरवाओं के बीच राशन बांटने के बाद प्रबल प्रताप की टीम आज दुलदुला के इंटीरियर क्षेत्र झरगाव पहुंची वहाँ पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले ग्रामीणों को कोरोना वायरस और इस वायरस से बचने के लिए लॉक डाउन का महत्व बताया साथ मे यह भी बताया कि इस वायरस से उन्हें कैसे बचना है ।इन सब के बाद ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से रु ब रु हुए और उन्हें राशन और सब्जी मुहैया कराया ।

आपको बता दें कि प्रबल प्रताप जूदेव दुलदुला क्षेत्र से डीडीसी रह चुके हैं ।उन्होंने इसी क्षेत्र से 2014 में पोलटिकल कैरियर की शुरुआत की थी।

