रायगढ़ मुनादी।।
सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से घर में रहने को कह रही है लेकिन कई लोग अब भी इस बाटनको समझ नहीं पा रहे हैं। कभी सड़क पर, कभी खेतों में पकड़े जा रहे हैं। रायगढ़ के भूपदेवपुर में कुछ लोग मजमा लगाकर हाईवे के किनारे जुआ खेल रहे थे। हालांकि जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी पुलिस ने इन्हें धार दबोचा, कुछ लोग भागने में कामयाब भी हुए। इनके पास से नगदी की बरामदगी भी पुलिस ने की है।
थाना भूपदेवपुर में निरीक्षक डी.के. मारकंडे के निर्देशन पर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल एवं स्टाफ द्वारा शुक्रवार के दोपहर मुखबीर सूचना पर लोढाझर हाईवे रोड किनारे 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे व्यक्तियों को रेड कर पकड़े । पकड़े गए आरोपियों के फड एवं पास से 72,120 रुपए 52 पत्ती ताश, एक प्लास्टिक की बोरी जप्त किया गया है ।
पुलिस ने जब वहां दबिश दी टैब सिर्फ ये पकड़ में आये। जिनके नाम हैं, अजय कुमार बनर्जी पिता स्व. कुंज बिहारी उम्र 27 वर्ष निवासी किरोडीमलनगर, भजन लाल उरांव पिता जग्गी प्रसाद उरांव उम्र 30 वर्ष सा0 उच्चभिट्ठी, नवीन कुमार साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 24 वर्ष निवासी किरोडीमलनगर, पिताम्बर साहू पिता रामभजन साहू उम्र 30 वर्ष निवासी किरोडीमलनगर जिला रायगढ।

