18-April-2020


लाठी डंडा भांजने और उठक बैठक करवाने वाली जशपुर पूलिस ये काम भी कर रही है ..यकीन न आये तो खबर पढिये और जशपुर पूलिस के इस चेहरे को भी देखिये



जशपुर मुनादी//

लॉक डाउन के दौरान डंडा लाठी भांजने और लोगो को उठक बैठक कराने के लिए पूलिस की भले ही कहीं कहीं क्रूर छवि उभरी हो लेकिन कहीं कहीं पूलिस की सहृदयता और उदारता की भी छवि उभरकर सामने आ रही है ।उदाहरण के तौर पर जशपुर जिले की तपकरा पूलिस को ही ले लीजिए ।इन दिनों यहाँ की पूलिस एक गरीब की मदद करने में लगी हई है और लोगों से उस गरीब को मदद करने की अपील भी कर रही है।
बीते 11 अप्रैल को तपकरा थाने के सिंगिबहार में बस्ती में रहने वाले एक परिवार के घर मे आग लगने की घटना से इलाके भर के लोग वाकिफ हैं और लोगो को यह भी पता है कि आफत की आग ने इसके घर में रखे एक एक समान को जलकर राख कर दिया था ।इस परिवार की मदद करने तपकरा पूलिस ने सोशल मीडिया में एक मुहिम शुरू किया है ताकि सब कुछ गंवा चुके परिवार को राहत मिल सके ।

पूलिस की अपील…..

बीते 11 अप्रैल की रात सिंगी बहार के पोखरा टोली निवासी फेदोर कुजूर के घर में संभवत खाना बनाने की चूल्हे में बचे आग से उठी चिंगारी से की वजह से उसके घर पर आग लग गई जिससे उसके सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गए मैंने खुद मौके पर जाकर देखा कोई भी वस्तु घर सहित नहीं बचा है इस विषम परिस्थिति की घड़ी में मैं समझता हूं कि हम सबका दायित्व है कि जिससे जो बन पड़े वह घरेलू उपयोग की वस्तु या परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े , बिजली पंखा रसोई के सामान ,अनाज ओढ़ने बिछाने की कपड़े, बर्तन, जिससे जो हो सके अपनी स्वेच्छा से जो भी व्यक्ति देना चाहता है उन से मेरी अपील है यदि स्वयं पहुंचा सके तो या कि परसों 11 बजे तक तपकरा थाने ला सकते हैं जिसे हम पहुंचा सकें ! सामान जो देना चाहें ग्रुप में लिख देवें
तपकरा पुलिस
तपकरा थाना प्रभारी बी एन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया में अपील के बाद मदद के लिए कई हाथ उठ गए हैं ।कई लोगो ने उनसे मदद करने का भरोसा दिया है तो कुछ लोग उस परिवार को देने के लिए गृहस्थी का सामान भी कलेक्ट करना शुरू कर दिए हैं ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News