जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के दौरान जहाँ कई जंगलों में वन विभाग महिलाओं तक को उठक बैठक करवाने से बाज नहीं आ रहा वहीं कुछ जंगली क्षेत्रो में वन विभाग ने लकड़ी चोरों के लिए सभी दरवाजे खोल दिये है ।

ये ताजा तस्वीर जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र का है ।इन तस्वीरों को देखकर अन्धाधुंध लकड़ी कटाई का आप सहज अन्दाजा लगा सकते है।मुनादी डॉट कॉम के हाथ लगी इन तस्वीरों की जब हमने सूत्रों के जरिये पड़ताल की तो पता चला कि ये तस्वीरें तपकरा वन परिक्षेत्र के बलुआ बहार और सेमरताल क्षेत्र के हैं है।

इन तस्वीरों में आप आप देख सकते है कि किस तरह लकड़ी चुराने वाले यहाँ के जंगलों में हाथ साफ कर रहे हैं और वन अमला इन्हें देखने के बजाय खुद को लॉक डाउन कर रखा है। और अगर वन विभाग लॉक डाउन में नही है तो फिर संभव है वनों की इस विनाशलीला में विभाग की सहमति है ।



