अफवाहों के खौफ की मुनादी।।
अफवाहों को रोकने हालांकि सरकारें बार बार लोगों को जागरूक करने वाली संदेश दे रही है लेकिन अफवाह रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की रात मुम्बई से सूरत अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे तीन लोगों को महाराष्ट्र के पालघर जिले के गढ़चिंचले में ग्रामीणों द्वारा मार दिया गया। उनको बचने आई पुलिस को भी ग्रामीणों ने न सिर्फ खदेड़ दिया बल्कि उनकी भी जमकर पिटाई की। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सुशील गिरी महाराज जो मुम्बई कांदिवली के एक आश्रम में रहते हैं ने अपने साथ अन्य दो लोग नरेश और जयेश के साथ एक चार पहिया किराए में लेकर सूरत जा रहे थे जहां उन्हें एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में पहुंचना था। वे जा ही रहे थे कि दादरा नगर हवेली की सीमा पर स्थित गढ़चिंचले में ग्रामीणों में उन्हें रोक दिया, कुछ लोग गाड़ी में झांक रहे थे जिसके कारण उनमें बहस भी हो गयी। बहस के बाद मामला आगे बढ़ गया और ग्रामीणों ने लाठी, डंडे, तलवार से उनपर हमला कर दिया। उन्हों में से किसी ने स्थानीय पुलिस को फ़ोन किया लेकिन पुलिस जबतक वहां पहुंची तीनों बुरी तरह घायल हो चुके थे। ग्रामीणों ने पुलिस वालों को भी बहस शुरू कर दी और उनपर भी हमला बोल दिया। पुलिस जान बचाकर भागे।
पुलिस के अनुसार गांव में यह अफवाह फैली थी कि वहां बच्चा चुराने वाले और घरों में चोरी करने वाले घूम रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों ने गांव में पहरा देना शुरू कर दिया था। जब ग्रामीणों की नजर इनपर पड़ी तो बहस और उसके बाद मारपीट शुरू हो गयी। बताया जाता है कि ग्रामीणों की संख्या 300 से 400 की थी।

