18-April-2020


बस्ती में मिला अजीबो गरीब सौ का नोट !बस्ती में मचा कोरोना का हड़कंप, पहुँची पूलिस फिर हुआ ये खुलासा.…पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

झारखण्ड और उड़ीसा की सीमा से लगे जशपुर जिले में इन दिनों तरह तरह की अफवाहें फैल रही है या किसी के द्वारा फैलाने की कोशिश की जा रही है।हैंडपंप और कुएं में कथित रूप से जहर मिलाये जाने की अफवाह शांत भी नही हुई थी कि जंगल मे हथियारबंद संदिग्धों को देखे जाने की अफवाह ने सभी के होश
पाख्ते कर दिए और लोग अपने बचाव के लिए रतजगा कर रहे हैं ।ये अफवाह अभी शांत नही हुआ है और अब करेंसी को लेकर यहाँ नयी अफवाह शुरू हो गयी है ।किन्ही शरारती तत्वो के द्वारा किसी बस्ती में नोट रखे जा रहे हैं ताकि लोग नोट में कोरोना संक्रमण होने की आशंका से डर जाए।ताजा मामला कुनकुरी थाने के खारीझरिया ग्राम पंचायत का है।

https://youtu.be/Q_bs8k7wsJU

शनिवार की सुबह यहाँ के एक यादव परिवार की नजर मिट्टी से दबाए हुए एक सौ रुपये के नोट पर पड़ी ।मिट्टी से दबे हुए सौ रुपये का नोट देखकर पुरा यादव परिवार सहम गया और थोड़ी ही देर में नोट की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गयी ।बात कुनकुरी थाना तक पहुँची तो दो अफवाहों से अबतक नही उबर पायी कुनकुरी पूलिस के तीसरी अफवाह के बाद हाथ पांव फूल गए लेकिन पूलिस सूचना पाते ही खारीझरिया पहुँच गयी और जब नोट को मिट्टी से हटाया गया तो देखा गया कि नोट पूरी तरह से कटे फटे थे जिसे सेलो टेप के जरिये चिपकाया गया था और वो बाजार में चल भी सकता ।कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजुर का कहना है कि ग्रामीणों में बेवजह में भय पैदा करने के उद्देश्य से कुछ शरारती तत्वो के द्वारा ऐसी हरकतें की जा रही है जिसके कारण लोग भयभीत हो रहे हैं लेकिन इन अफवाहों पर ध्यान देने की बिल्कुल जरूरत नही है ।इस तरह के अफवाह फैलाकर कुछ असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाने के फिराक में है ।पूलिस इनकी तलाश कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News