मुनादी ब्यूरो सरगुजा ।। देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट
अंबिकापुर मुनादी।। अम्बिकापुर के न्यू बस स्टैंड स्थित लॉज में एक युवक की आत्महत्या करने का घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की देर रात युवक के द्वारा लॉज के छत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। ऐसी सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के ठीक पहले हरियाणा का रहने वाला राकेश नामक एक युवक अपने साथियों के साथ अम्बिकापुर शहर जूता, चप्पल बेचने आया हुआ था। 2 से 3 दिन तक फेरी लगाने के उपरांत इन लोगों के द्वारा कुछ पैसा जोड़ा गया था परंतु लॉकडाउन की वजह से इनका सारा पैसा रहने खाने में ही खर्च हो गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा इनके खाने की व्यवस्था कुछ दिनों से कराई जा रही है। ये सभी न्यू बस स्टैंड स्थित श्यामा लॉज में रुके हुए थे। वहीं शुक्रवार की देर रात व्यापारियों का एक साथी राकेश खाना खाकर लॉज के छत पर फोन पर बात करने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक जब वह सोने के लिए नीचे नहीं आया। तो उसे देखने के लिए उसका एक अन्य साथी छत पर गया। जैसे ही वह छत पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि राकेश फांसी के फंदे से झूल रहा था। उसने तत्काल मामले की जानकारी अपने अन्य साथी समेत होटल के मालिक को दी। इसके बाद होटल संचालक ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्महत्या क्यों किया अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इस बीच के साथियों ने बताया कि राकेश के लॉक डाउन के कारण काफी परेशान था लगातार उसके घर से फोन आ रहा था। घर में आर्थिक तंगी होने की वजह से वह घर जल्दी जाना चाह रहा था। परंतु लॉक डाउन के कारण नही जा पाया। आज भी उसके घर से फोन आने की बात कहकर ऊपर छत पर गया था। उन्हें नही पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

