प्रतापपुर मुनादी ।। मुकेश गोयल की रिपोर्ट

प्रतापपुर विकासखंड के अंतर्गत कोटा पढ़ने वाले बच्चों को कोटा से वापस लाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के निर्देश पर 41 बच्चों की सूची शासन को भेज दी गई है।

उक्त जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने बताया कि मुख्यंत्री भूपेश बघेल की पहल पर क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के निर्देश पर प्रतापपुर विकासखंड से कोटा पढ़ने गए बच्चों को कोटा से वापस लाने की पहल शुरू कर दी गई है।

इसी तारतम्य में जरही सहित सम्पूर्ण विकासखंड से अभी तक 41 बच्चो की सूची तैयार कर ली गई है, जो लॉकडाउन के समय से ही कोटा में फंसे हुए है। श्री सिंहदेव ने बताया कि इन बच्चो को वापस लाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी यदि किसी बच्चे का नाम सूची में नही आ पाया हो तो वे निम्न संपर्क नंबर से संपर्क कर बच्चे का विवरण नोट करा सकते है---
1. कुमार सिंहदेव मंत्री प्रतिनिधि 9340658840
2.. राकेश मित्तल 9584212777
3. बनवारी लाल गुप्ता 9977880186
4. सतीश चौबे 8120810200
5. मुकेश गोयल 9165794999

