जशपुर मुनादी//
लॉक डाउन तोड़कर छग सीमा पार मौज उड़ाने गए 4 लोगों के विरुद्ध जशपुर जिले की तुमला पूलिस ने धारा 188,269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया है।सभी चारो युवक शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उड़ीसा की ओर से स्वीफ्ट कार से वापस लौट रहे थे तभी तुमला थानांतर्गत ग्राम पेरमा आरा में लॉक डाउन की ड्यूटी कर रहे ग्रामीणों ने इन्हें गाँव मे प्रवेश करते देख लिया और उनका पीछा करने लगे ।
थोड़ी दूर जाते ही ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया लेकिन फिर भी आरोपी भागने की कोशिश करते रहे इस दौरान सागजोर बीडीसी विपिन कुजुर को कार से जबरदस्त ठोकर लग गयी और वह गिर गया उंसके गिरते ही ग्रामीण और गुस्से में आ गए और उन्हें पकड़ने की कोशिश करने लगे लेकिन ग्रामीणों के पकड़ से 3 लोग भागने में कामयाब हो गए जबकि एक युवक ग्रामीणों के हाथ लग गया ।ग्रामीणों ने रात में ही तुमला पूलिस को युवक को सुपुर्द कर दिया और बाकी के युवको की तलाश में जुट गए ।सुबह होते ही इलाके में इस घटना की खबर फैल गयी और जब मामला फरसाबहार तहसीलदार सुनील सुनील गुप्ता तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल मौके पर जाकर ग्रामीणों और घायल बीड़ी सी का बयान लिया और तुमला पूलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये।तहसीलदार के निर्देश पर तुमला पूलिस ने नीले रंग की स्वीफ्ट कार को जप्त कर लिया है और लॉक डाउन का उलंघन करने वाले सभी चारो युवकों के विरुद्ध धारा 188 के साथ साथ महामारी एक्ट 269 और 270 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया ।मामला दर्ज करने के बाद पूलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


