18-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:-अधिक मूल्य पर राशन बिक्री करने वाले दुकान संचालकों को एसडीएम ने किया कारण बताओ सूचना जारी....



सूरजपुर मुनादी।। अफरोज खान की रिपोर्ट

नोवेलकोरोना वायरस के रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव हेतु राज्य में लाॅकडाउन लागु है लाॅकडाउन अवधि में दो माह का एकमुश्त राशन वितरण पूर्णतः की ओर है, ऐसे समय में उचित मूल्य दुकान से शक्कर एवं केरोसिन की अधिक मूल्य पर बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में राजस्व, खाद्य सहित नगरीय प्रशासन का अमला समस्त जिले में संचालित 437 उचित मूल्य की दुकानों पर अपनी नज़र बनायें हुए हैं। अनियमितता पाये जाने पर संबंधित दुकान संचालक के विरूद्ध तत्काल कार्यवाई की जा रही है। इसके साथ ही वितरण कार्य प्रभावित न हो इसे भी ध्यान में रखा जा रहा है कई स्थानों पर आवष्यकता पर एसडीएम सहित अधिकारियों द्वारा अपनी उपस्थिति में राशन वितरण कराया जा रहा है। इस कार्य से जहाॅ एक ओर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विष्वास बढ़ा है वहीं दुसरी ओर अनियमितता करने वाले उचित मूल्य के दुकानदारों में भी अंकुश लगा है।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूर्व में निलंबित उचित मूल्य दुकान उमेश्वरपुर हर्राटिकरा, गांगीकोट को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान सतपता विकासखंड सूरजपुर को भी शक्कर अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत पर कारण बताओं सूचना जारी किया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News