18-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:-राशन कार्ड पर मिल रहा निःशुल्क राशन लाॅकडाउन में बना ग्रामीणों का सहारा



सूरजपुर मुनादी।। अफरोज खान की रिपोर्ट


वैश्विक महामारी बनकर उभरी कोरोना वायरस के रोकथाम व नियंत्रण के लिए संपूर्ण देश में लाॅकडाउन जारी है, विभिन्न स्तर पर शासन और प्रशासन वायरस से लड़ने के साथ ही आमजनों के हितों का भी ख्याल रख रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के द्वारा लाॅकडाउन में ग्रामीणों को राहत पहुॅचायें जाने के उद्देश्य से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् प्राथमिकता श्रेणी के बीपीएल राशनकार्डधारियों को अप्रैल व मई दो माह का निःशुल्क चावल वितरण करने की घोषणा की गई। जिसके परिपालन में सूरजपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चावल प्राप्त होना गांव-गांव में दिहाड़ी श्रमिक, छोटे व्यापारी से लेकर गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा बना है।


कलेक्टर श्री दीपक सोनी के नेतृत्व में जिले में इस ओर विशेष ध्यान देकर मुख्यमंत्री जी के घोषणा अनुरूप समस्त परिवारों को लाभ देने कवायद की जा रही है। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकानों में सोशल डिस्टेंसिग पर विषेष ध्यान देने निर्देश दिया हैं साथ ही डिस्टेंसिग के लिए 1 से 2 मीटर की दूरी पर मार्किंग करके फिजीकल डिस्टेंस बनाया जा रहा है, वहीं उचित मूल्य दुकानदार भी राशन देने के लिए पाइप व अन्य साधन उपयोग में लाकर एक दुसरे से दूरी बनायें रखते हुए राशन का वितरण सहित हाथ धुलाई कराई जा रही है। इसी क्रम में अभीतक करीब 1 लाख 90 हजार 182 राशनकार्ड पर परिवारों को लाभ पहुॅचाते हुए दो माह निशुल्क राशन 437 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से 118585 क्विंटल चावल वितरण किया जा चुका है। इस पर निरंतर निगरानी के लिए अलग-अलग विकासखंडों में राजस्व सहित खाद्य विभाग की टीम सक्रिय है। नियमित सतत् भ्रमण कर शत प्रतिशत वितरण को सुनिश्चित त किया जा रहा है। इसके अलावा कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा किसी भी शिकायतों के लिए हेल्पलाईन नंबर 9111033446 जारी किया गया है। जिस पर किसी भी समस्या पर ग्रामीण सूचना देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला प्रशासन सभी शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर रहा है। बतातें चलें की ऐसी ही कुछ शिकायतें जिनमें राशनकार्डधारियों से मूल्य वसूली और अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुए 5 उचित मूल्य की दुकानों को एसडीएम के द्वारा निलंबित कर दिया गया है और अपनी उपस्थिति में वितरण कार्य कराया गया जिससे किसी भी व्यक्ति को समस्या न हो।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News