18-April-2020


Munaadi Breaking - AIIMS से एक और कोरोना मरीज हुआ डिस्चार्ज, दो बार लगातार नेगेटिव रिजल्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी, अब मात्र 11 एक्टिव मरीज



रायपुर मुनादी।।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS रायपुर से एक और कोरोना मरीज की शनिवार को कोरोना वायरस टेस्ट में नेगेटिव पाए जाने के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद छ्त्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 11 राह गई है।

एम्स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कटघोरा निवासी यह पुरुष रोगी लगातार दो टेस्ट में नेगेटिव पाया गया था जिसे एम्स के चिकित्सकों की टीम ने शनिवार को डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया। अब एम्स में कोविड-19 के 11 एक्टिव केस बचे हैं। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर के अनुसार सभी रोगियों की हालत स्थिर है और इन्हें आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News