18-April-2020


Munaadi Breaking - सबसे आगे छत्तीसगढ़, प्रदेश का 81 फीसदी क्षेत्र ग्रीन जोन में शामिल, 20 अप्रैल के बाद बढ़ेगी आर्थिक गतिविधियां, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सूची, पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

कोरोना महामारी से लड़ाई में छत्तीसगढ़ सरकार की बेहतर प्रबंधन और कुशलता नजर आ रही है। प्रदेश का 81 प्रतिशत भाग ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में सबसे आगे हे जिसने बेहतर प्रबंधन से कोरोना को रोकने में सफलता प्राप्त की है । केंद्र सरकार ने लॉक डाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। जिसमें संक्रमण मुक्त जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सूची में देशभर में सर्वाधिक छत्तीसगढ़ के जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं। जहां आर्थिक गतिविधियां 20 अप्रैल के बाद शुरू की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री भपेश बघेल का ट्वीट

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में से 23 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश का सिर्फ एक जिला ही रेड जोन में शामिल है तथा चार जिलों में पिछले 10 दिनों में कोई भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है।

छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रबंधन और प्रशासनिक कुशलता से कोरोना से जंग लड़ा जा रहा है। यही वजह है कि अधिकतर जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिलने पर प्रदेश का 81 फीसदी भाग ग्रीन जोन में शामिल है, जो कि देश के सभी राज्यों से अधिक है। आदिवासी बहुल राज्य होने के बावजूद समय पूर्व प्रबंधन से छत्तीसगढ़ विकसित राज्यों के लिए एक उदाहरण बन गया है। इसकी वजह प्रदेश में लिए गए त्वरित निर्णय और प्रशासनिक दक्षता है। प्रदेश में समय रहते सीमाओं को सील करने के साथ ही कई जरूरी फैसले लिए गए, जिसकी वजह से राज्य में कोरोना नियंत्रण की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News