18-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:-जंगल के पहाड़ पर अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश। काफी मश्क्कत के बीच पुलिस शव को नीचे लाकर कराया पीएम.....



अम्बिकापुर मुनादी।।

अम्बिकापुर शहर के खैरवार जंगल के पहाड़ में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। युवक की लाश नग्न अवस्था मे पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है शव चार-5 दिन पुरानी बताई जा रही है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पहाड़ से नीचे लाकर पंचनामा उपरांत पीएम हेतु भेज दिया है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से जानकारी के अनुसार आज सुबह क़रीब 11 बजे खैरवार गांव के सरपंच ने कोतवाली थाने में फोन कर गांव के जंगल मे लाश मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही काफ़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृत युवक की लाश लगभग क़रीब 4-5 दिन पुरानी बताई जा रही है। शव नग्न अवस्था मे मिली है। वही शव के ऊपर चींटी लग चुके थी। बताया जा रहा है कि शव के पास पेंट और टीशर्ट रखा हुआ मिला है। शव को देखकर मृतक की उम्र 40-45 साल अंदाजा लगाया जा रहा है। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कागज़ी कार्रवाई के बाद शव को पहाड़ो से नीचे ले लाकर पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News