18-April-2020


सीआरपीएफ के जवानों ने दिखाई ऐसी मानवता …..जरूरतमंदों तक पहुंचाया राशन और कोरोना से बचने के बताए उपाय



जशपुर मुनादी।।

लॉक डाउन के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने भी आज मानवता दिखाई।तालाबंदी के दौरान पहुंचविहीन गाँवों में राशन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को सीआरपीएफ के जवानों ने जहाँ राशन दिए वही उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए कवच के तौर पर मास्क और सेनेटाइजर भी दिया।


सीआरपीएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 18 , 4 , 2020 को सी 81 वीं वाहिनी के, रि, पु, बल लोदाम के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कोविड_19 कोरोना वायरस के कारण तालाबंदी जनमानस के सहयोगार्थ राशन एवं मास्क, सेनेटाइजर आदि वस्तुवों का वितरण जवानों के द्वारा किया गया।
वितरण के समय कोरोना वायरस के हिदायतों को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस बनाकर इस कर्यक्रम को सुनियोजित किया गया।


वितरण लगभग 500 लोगों को किया गया जिसमें, लोदाम अंतर्गत ग्राम तुलसीदीपा ग्राम पुत्रिचौरा ग्राम कोंबिरा के महिला पुरुष गांव वाले जरूरत मन्द लोग शामिल हुवे । सभी ग्राम वासी जरूरत मंदों ने जवानों का आभार ब्यक्त कर धन्यवाद दिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News