18-April-2020


NR इस्पात समूह की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री राहत कोष और PM केअर में दान देने के अलावा बांटे सैकड़ों को भोजन, पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

रायगढ़ के प्रमुख उद्योगपति एवम NR इस्पात उद्योग के मुखिया संजय अग्रवाल ने इस कोरोना संकट काल में अपनी महती जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष और PM care में न सिर्फ दान दिया बल्कि सैकड़ों लोगों में गरम भोजन भी बंटवाये जिन्हें इसकी बेहद जरूरत थी।

हालांकि संजय अग्रवाल सामाजिक कार्यों में हमेशा एक कदम आगे दिखाई देते हैं। जब पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है तब संजय अग्रवाल में मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख दान दिए हैं ताकि राज्य सरकार इस समय लोगों को राहत पहुंचा सके और इस संकट से मुकाबला कर सके। संजय अग्रवाल ने PM Care में भी 2 लाख दान दिया ताकि देश मजबूती से इस संकट का सामना कर सके।

लॉक डाउन की अवधि में कई ऐसे लोग राह गए जो रोज कमाते और खाते थे। उनके सामने अचानक भोजन का संकट आ गया। ऐसे समय में इन्होंने जरूरतमंदों में गरम भोजन बांटा, जिनकी संख्या 300 से ऊपर थी। यह शहर दान करने वालों से भरा है लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो समाज और देश की सेवा कर रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News