जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के दौरान पीछे की खिड़की से व्यापार कर रहे कांग्रेसी नेता के दुकान पर प्रशासन ने सुबह सुबह दबिश देकर दुकानदारी करते देख लिया गनीमत ये थी कि मौके की नजाकत को देखते हुए दुकानदार ने माफी मांग ली और मामला मौके पर ही सलट गया।

मामला जशपुर जिले कुनकुरी स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स का है।कुनकुरी तहसीलदार अविनाश चौहान व एसडीएम रवि राही को सूचना मिली कि अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स के द्वारा पीछे की खिड़की से व्यापार किया जा रहा है ।सूचना पाकर तहसीलदार कुनकुरी सीधे दुकान पहुँच गए और घर के दरवाजे का खुला हुआ हिस्सा देखकर पंचनामे की कार्यवाही शुरू कर दी ।हांलाकि पंचनामे की कार्यवाही के दौरान दुकान संचालक ने अपनी गलती कबूल कर ली और समझाईश के बाद आगे की कार्यवाही नही की गई।हांलाकि तहसीलदार ने भविष्य में लॉक डाउन का उलंघन करने पर दुकान संचालक को कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

