19-April-2020


Munaadi Breaking - 19 अप्रैल को घर के बालकनी में फिर बजेगी, ताली, थाली और घंटी, इस बार करेंगे विरोध, व्यापारियों ने की अपील, पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

लॉक डाउन के इस दौर में अब हर चीज घर में रहकर ही करना होगा। चाहे किसी का विरोध करना हो या समर्थन। पिछले 22 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वीरों के उत्साह वर्धन के लिए घरों ले बालकनी में रहकर ताली, थाली और घंटी बजाने के अपील की थी, लोगों ने बजाए भी थे लेकिन अब इसी अस्त्र का उपयोग स्थानीय व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ करने की अपील की है।

दरअसल भारत सरकार 20 अप्रैल से कई जगहों पर लोगों को आर्थिक गतिविधि चलाने की छूट देने जा रही है इसके अंतर्गत सरकार ने ऑनलाइन कम्पनीज को भी होम डिलीवरी की छूट दी है जिसका विरोध स्थानीय व्यापारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमने जब सरकार को लॉक डाउन में समर्थन देकर अपनी दुकानें बंद रखी है तो अब ऑनलाइन कंपनीज को होम डिलीवरी की छूट क्यों दी जा रही है। उनका कहना है कि लॉक डाउन के कारण उनका पहले से ही बहुत नुकसान हो चुका है अब यदि लोग ऑनलाइन समान खरीदना शुरू कर देंगे तो उनका और नुकसान हो जाएगा।

पढिये व्यापारियों की ओर से क्या मैसेज सोशल मीडिया में डाला गया है, इस मैसेज को एक व्यापारी नरेंद्र रतेरिया द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है, उन्होंने मुनादी को बताया कि सरकार से वे निवेदन करना चाहते हैं कि उनकी समस्या को बढ़ाने के बजाय निराकरण करे-

आदरणीय,
श्री नरेन्द्र मोदी जी
प्रधान मंत्री

सादर प्रार्थनाहै,

केंद्र सरकार द्वारा 20 अप्रैल से ऑनलाइन कंपनियों (फ्लिपकार्ट,एमाज़ॉन,स्नैपडील व अन्य) को इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ो व अन्य सभी समानों की डोर डिलीवरी की परमिशन दी गयी है। जबकि छोटा से छोटा व्यापारी पिछले एक माह से अपनी दुकानें बंद कर बिना नफा नुकसान की चिंता करे बिना सरकार के साथ खड़ा है।

अचानक से इस खबर से इन छोटे दुकानदारों के आत्म सम्मान को बहुत ही ज्यादा ठेस पहुची है,
साथ ही इस ऑनलाइन वितरण की नई चैन से कोरोना फैलने की बहुत ज्यादा संभावना है, जैसे कि दिल्ली मे एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय के चलते 72 घरो को Quarantiane किया गया है। अतः कोरोना को रोकने के लिए और इन छोटे छोटे दुकानदारों के आत्म सम्मान की रक्षा करते हुए सरकार के इस निर्णय को कम से कम भारत देश मैं प्रभावशील न होने दे।

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में रविवार 19 अप्रैल 2020 को शाम 7 बजे से 5 मिनट तक अपने अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर थाली, घंटी, और शंखनाद बजा कर ब्यपारी एकता का संदेश देवे सभी उपभोक्ता से प्रार्थना है कि सामान अपने शहर और पड़ोसी दुकान से ही खरीदे ऑनलाइन नहीं खरीदे और इस संदेश को अपने सभी ग्रूफ में भेजने की कृपा करे।

-निवेदनकर्ता

सुभाष चौक व्यापारी संघ, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स क्लॉथ एसोसिएशन रायगढ़ छत्तीसगढ़








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News