19-April-2020


Munaadi Breaking - ऑनलाइन कंपनीज नहीं बेच सकेगी समान, गृह मंत्रालय ने वापस लिए छूट का आदेश, हो रहा था विरोध



दिल्ली मुनादी।।

व्यापारियों के विरोध को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन कम्पनीज को 20 अप्रैल के बाद दी जा रही छूट को स्थगित कर दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन कम्पनीज को बिज़नेस में छूट दिए जाने का देश के कई व्यापारी संगठन विरोध कर रहे थे।

लॉक डाउन में 20 अप्रैल के बाद सरकार द्वारा दी गयी छूट में ऑनलाइन कंपनीज को भी शामिल किया गया था जो आर्डर किये जाने पर समान को घर पर पहुंच जाते हैं। दिल्ली के पिज़्ज़ा डिलेवरी बॉय में कोरोना पाए जाने और सरकार के इस आदेश से व्यापारियों का नुकसान होने के आदेशों के बाद गृह मंत्रालय द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

रायगढ़ के व्यापारियों ने भी सरकार के इस निर्णय के विरोध में आज शाम अपने बालकनी में ताली, थाली और घंटी बजने का निर्णय लिया था। सरकार के इस निर्णय से व्यापारियों में खुशी है, उनका कहना है कि जो नुकसान हो रहा है वो तो हो ही रह है लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग शुरू होने से नुकसान ज्यादा होता।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News