भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज रायगढ़ और जशपुर जिले में covid-19 की जायजा लिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रायगढ़ सांसद गोमती साय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। चर्चा का विषय रायगढ़ और जशपुर में कोरोना की स्थिति रहा।सांसद ने बताया कि रायगढ़ और जशपुर जिले में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजनता के बीच आपसी तालमेल के चलते दोनो जिले कोरोना मुक्त है। इन दोनों जिलों में कोरोना का एक मरीज भी पॉजिटिव नही मिला है यही हमारी आपसी ताकत और आपसी एकता का परिणाम है ।
सांसद ने राजस्थान के कोटा में फंसे स्कूली बच्चों को वापस बुलाने के लिए बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया । भाजपा अध्यक्ष ने सांसद का जवाब सुनने के बाद प्रसन्नता जाहिर की और अबतक कोरोना से मुक्त रहने के लिए रायगढ़ जशपुर जिलेवासियों को बधाई दिया और ऐसे ही संगठित होकर कोरोना से लड़ने को कहा ।

