कोरोना संकट के दौरान जहां सभी अपने अपने घरों में बैठकर लॉक डाउन खुलने का इंतज़ार कर रहे है वहीं लॉक डाउन को लेकर प्रदेश के मंत्री और सांसद के बीच ठन गयी है।रायगढ़ के दौरे पर आये प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के दौरे को सांसद ने गौरजरूरी दौरा करार देते हुए सांसद ने कहा कि मंत्री के विरुद्ध भी लॉक डाउन उलंघन का मामला दर्ज हो ।सांसद के इस बयान के बाद कोरोना संकट के बीच सियासी खेमे में एक नया बखेड़ा शुरू हो गया है।

रायगढ़ मुनादी//। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी जहां कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लाक डाउऩ के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं तो वहीं प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार के गैर जिम्मेदार मंत्री इस लाक डाउन का उल्लंघन करने में लगे हैं। और तो और लाक डाउन तोडने पर आम आदमी पर डंडा चलाने और एफआईआर तक करने वाले जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ऐसे मंत्रियों विधायकों की आवभगत कर रहे हैं।
रायगढ़ सांसद ने इसकी निंदा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऐसे मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करने और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। रायगढ़ सांसद गोमती साय ने कहा है कि लाक डाउऩ के दौरान हर खास ओ आम के लिए एक ही कानून है जिसके तहत जो व्यक्ति जहां है उसे लाक डाउन खत्म होने तक वहीं रहना है। लेकिन प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा इस लाकडाउन की धज्जियां उडा रहे हैं। केबिनेट मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर होते हुए भी न सिर्फ उन्होंने लाक डाउन तोडा है बल्कि कोरोना के संक्रमण को बढावा भी दे रहे हैं। उन्होने कहा है कि कवासी लखमा शनिवार 18 अप्रेल को बिना किसी को जानकारी दिए रायपुर से रायगढ़ दौरे पर आ गए। इतना ही नहीं उनके रुकने के लिए गैरकानूनी तरीके से एक सितारा होटल को भी खुलवा दिया गया। मंत्री जी ने मीडिया को जो स्टेटमेंट दिया उसमें ये बात उजागर हुई है कि उनके आने का कोई खास मकसद नहीं था बल्कि वे रायपुर से रायगढ़ टाइम पास करने के लिए आए थे। उन्होने मीडिया में ये भी कहा था कि वे बाबा धाम में दर्शन करने के लिए आए हैं। मंत्री जी के साथ स्थानीय विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, सभापति सहित कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद थे। रायगढ़ सांसद ने कहा है कि क्या लाक डाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को इस तरह बेवजह घूमने की इजाजत शासन ने दी है। उन्होने कहा है कि ये लाक डाउन का उल्लंघन है लिहाजा मंत्री कवासी लखमा के साथ साथ उनके साथ शामिल होने वाले कांग्रेस कम तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लाक डाउऩ उल्लंघन का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भूपेश बघेल से भी इसकी शिकायत की है।
पार्टी की शह पर बिक रही शराब :
अचानक से मंत्री जी के दौरे पर कई सवाल उठ रहे हैं। पहला तो यह जिले में हिमाचल प्रदेश की शराब का अवैध रूप से बिकना वो भी कांग्रेसी नेता की शह पर, दूसरा लॉकडाउन की तिथि बढ़ने से सरकारी शराब की दुकानों से चोरी छिपे आबकारी विभाग द्वारा शराब निकालना। बीते दो दिनों से शराब की अवैध बिक्री और आबकारी विभाग के कारनामों से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है और ऐसे में मंत्री का आना कई संदेहों को जन्म देता है।

