खरसिया मुनादी।।
लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। वहीं शासकीय शराब दुकान बंद हो जाने के कारण सुरा प्रेमियों मैं महुआ शराब की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में गांव-गांव में कच्ची बनाने और बेचने वालों की पौ बारह हो गई है।
एसडीओपी पीताम्बर पटेल के निर्देश के बाद पुलिस द्वारा ग्रामीण अंचल में लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में शुक्रवार एवं शनिवार को ग्राम छोटे डूमरपाली में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन एवं कच्ची शराब प्राप्त हुई। जिसे पुलिस एवं भारत माता वाहिनी की महिलाओं द्वारा नष्ट कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि लगभग 100 लीटर कच्ची शराब तथा 20 क्विंटल से भी अधिक महुआ लाहन पाया गया था। वहीं शनिवार को को भी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक गांव में शराबबंदी के लिए प्रयत्न किए पैसे में उन्होंने लगभग 10 बोरियों में भरे महुआ लाहन एवं 80 लीटर के आसपास कच्ची शराब नष्ट की। यह शराब एवं सामग्री ग्रामीणों ने नाले के किनारे जंगलों में छुपा कर रखी थी।
बता दें ग्राम छोटे डूमरपाली में लंबे समय से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है, शाम होते ही यहां शराबियों का मेला लगना शुरू हो जाता है। वहीं सड़े हुए महुए को खाने से यहां लगातार गायों की मौत भी होती रहती हैं।

