19-April-2020


Munaadi Breaking - टेस्ट नेगेटिव आने के बाद अब होगा पोस्टमॉर्टम, कल से जिले में पूल टेस्टिंग भी होगी शुरू, पढिये खबर



रायगढ़ मुनादी।।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेचैनी की शिकायत के बाद मौत होने के मामले में बड़ी राहत भरी खबर यह है कि मृतक का कोरोना टेस्ट निगेटिव आयी है। अब मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर सरकार ने पूल टेस्टिंग की शुरुआत कर दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा परिणाम सामने आ सके।

छत्तीसगढ़ के 81 प्रतिशत भाग को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हालांकि ग्रीण जोन घोषित कर दिया है लेकिन सरकार फिलहाल कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रही है। इसलिए लॉक डाउन पीरियड के दौरान अब पूल टेस्टिंग की शुरुआत करने जा रही है। यह रायगढ़ में शुरू हो गया है। पूल टेस्टिंग के लोई क्लस्टर चिन्हित कर लिए गए हैं और यह कल से शुरू हो जाएगा। इससे एक किट में कम से कम पाईंच सैंपल की टेस्टिंग हो पाएगी।

टेस्टिंग कम होने के कारण भी सरकार लॉक डाउन में छूट के प्रति कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाई है। छत्तीसगढ़ में अभीतक लगभग 5500 की ही टेस्टिंग हो पाई है। जिस तरह से देश भर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है उससे सरकार और डॉक्टर कोई नतीजे पर पहुंच नहीं पा रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News