कोरोना के कहर की मुनादी।।
कोरोना से निपटने सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया है लेकिन कोरोना के मारिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुम्बई दिल्ली जैसे बड़े शहर इसके गिरफ्त में। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मौत के मामले मध्यप्रदेश से है। covid 19 के वेबसाइट covid इंडिया आर्गेनाईजेशन सर्वे के अनुसार देश भर में कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या 17304, जिसमे एक्टिव मरीज 13891, ठीक हुए मरीजों की संख्या 2854 तथा मरने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 559 तक पहुंच गई है।
जबकि स्वास्थ मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या 16116 हो गई है और 519 लोगों की मौत हो गई है। भारत में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 14.19 फीसदी है। राहत की बात यह है कि देश के 23 राज्यों में बीते दस दिनों से कोई नया केस नहीं आया है।
यदि हम कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की बात करें तो इसमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है वहीं मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर । महाराष्ट्र में 211, मध्यप्रदेश 70, गुजरात में 58, दिल्ली में 43, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 18, आंध्रप्रदेश में 15, कर्नाटक में 14, उत्तरप्रदेश में 17, पंजाब में 16, पश्चिमी बंगाल में 12, राजस्थान में 11, जम्मू कश्मीर में 5, हरियाणा में 3, केरल में 3, झारखंड में 2, बिहार में 2, ओडिशा, असम और हिमाचल प्रदेश में एक-एक लोगों की मौत हुई है।
देश को कोरोना संक्रमित क्षेत्र के आधार पर तीन जोन में बांटा गया है। इसके अनुसार रेड जोन, जहां लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं, ऑरेंज जोन- जहां पहले कोरोना मरीज मिल चुके हैं लेकिन कुछ दिनों से वहां कोरोना मरीज नहीं मिल रहे हैं और तीसरा ग्रीन ज़ोन जहां अबतक कोई भी कोरोना का केस नहीं आया। ग्रीन और ऑरेंज जोन इलाके में सरकार आज से कुछ छूट देने जा रही है, जिसमें -
नॉन-कंटेनमेंट क्षेत्रों में आज से प्रतिबंध में मिलेगी छूट।
सभी सार्वजनिक और कार्यस्थलों में फेस कवर पहनना अनिवार्य है।
राज्य के भीतर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की आवाजाही के लिए एसओपी जारी किए गए।
17 समूह टीका विकास के कार्य में लगे हैं; 5 समूह पशु अध्ययन का चरण पास कर चुके हैं।
लॉकडाउन के दौरान फसलों की कटाई और बुवाई में न्यूनतम या कोई व्यवधान नहीं।
सरकार ने कोविड-19 से लड़ाई और नियंत्रण के लिए मानव संसाधन के ऑनलाइन डाटा पूल का किया शुभारम्भ
ई-कॉमर्स कंपनियां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करना जारी रखेगी।

