जशपर मुनादी//जिले में तरह तरह की फैल रही अफवाहो को विराम देने और कई दिनों से ठहरे प्रवासी मजदूरों का हौसला बढ़ाने कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने जिले के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया ।विधायक के साथ साथ दौरे में जिले के पूलिस कप्तान शंकरलाल बघेल भी मौजूद रहे ।विधायक और जिले के एसपी के संयुक्त दौरे का उद्देश्य जिले के लोगो को अफवाहों से उबारना और लॉक डाउन के दौरान स्थानीय और प्रवासी मजदूरों के दिक्कतों का जायजा लेना था।

कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज कोरोना से जशपुर को बचाने के लिए कमर कसकर खड़े हैं। ओडिशा और झारखण्ड बॉर्डर के सीमावर्ती गांव में लगातार दौरा करते हुए कोरोना वारियर्स का हौसला अफजाई कर रहे हैं।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के तय कार्यक्रम के अनुसार विधायक अपने साथ गांवों में सेनेटाइजर, मास्क लेकर जा रहे हैं । गांवों में लॉकडाउन का असर शहरों,कस्बो से कहीं ज्यादा दिख रहा है । लोग गांव तक आने वाली सड़क,कच्चा रास्ता , पगडंडी सभी में पेड़ की डगाल, बांस,लकड़ी लगाकर बाहरी लोगों का प्रवेश बन्द कर दिए हैं। खुद विधायक को कई जगह रास्ता तय करने के लिए पेड़ की डगाल हटाना पड़ा।
इस दौरान लवाकेरा बेरियर, सागजोर,भेलवां,,,,,जैसे सीमावर्ती गांवों में बेरियर पर मौजूद जनप्रतिनिधि पंच-सरपँच, पुलिस के जवान,नगरसैनिक,कोटवार,स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ सभी को सेनेटाइजर और मास्क दिए। वहीं गांवों में फैली अफवाहों पर चर्चा कर जागरूक किया।

विधायक यू डी मिंज ने बताया-उड़ीसा की सीमा पर स्थित जिले के लावाकेरा में कई प्रवासी मजदुर कई दिनों से रुके हैं उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो और वे बिल्कुल घबराएं नही इसलिए हमलोगों के साथ एसपी भी थे।प्रवासी मजदूरों को भरोसा दिया गया है कि उन्हें चिंता करने की कोई बात नही उनकी सारी जरूरतों और उनकी सुरक्षा के ख्याल रखे जा रहे हैं।इसके अलावे ।जिले के सीमावर्ती इलाकों में लोगो को राशन मिल रहे हैं या नही या राशन की कमी तो नही इसलिए प्रत्येक पीडीएस का निरीक्षण भी किया गया और जिन्हें अबतक मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध नही कराए गए थे उन्हें हमने मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराए ।दौरे का खास उद्देश्य ये भी रहा
कि जिले में बिगत कुछ दिनों से कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं जिसको लेकर आमजनता में काफी भय है इसको देखते ग्रामीणों को अफवाहों की जानकारी दी गयी और एसपी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें पूलिस उनकी सुरक्षा में 24 घण्टे तत्पर है।

