पत्थलगांव मुनादी।।
एक ओर जहां कोविड 19 को लेकर पूरे देश में इसके पालन के लिए कड़े नियम लागू कर सरकार सख्ती दिखा रही है तो दूसरी ओर बैंकों द्वारा इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही नियमों का। हालात इस कदर हैं कि बैंक के कर्मचारी बिना बताए गोल हैं और बैंकों में जमकर अव्यवस्था कायम है ।
हम बात कर रहे हैं पत्थलगांव के राज्य सहकारी मर्या. अपेक्स बैंक की जहां कोविड 19 के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बैंक के बाहर सुबह से ही खासकर किसानों की भीड़ लग जाती है जो ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं और बैठे रहते हैं जहां कोई भी डिस्टेंसिंग का पालन नही होता । यहां तक की हैंडवाश या सेनेटाइजर की भी व्यवस्था यहां नही है। 10 बजे के बाद यहां के शाखा प्रबंधक यहां पहुंचते हैं जिसके बाद कई किसानों को समय के कारण वापस जाना पड़ता है मात्र 1 कर्मचारी के भरोसे बैंक चल रहा है। कई कर्मचारी बिना जानकारी के यहां से गोल हैं जिसके कारण दूर से आने वाले कृषक भारी परेशान हैं जो समस्या बनी हुई है। जिसे लेकर तहसीलदार महेश शर्मा ने आज कार्रवाई की जिनके साथ सीएमओ जयमंगल परिहार ,, पटवारी हेमराज भी मौजूद रहे
पूरी जानकारी देते हुए तहसीलदार महेश शर्मा ने बताया कि संकट के दौरान भी सरकार खासकर किसानों के लिए 24 घंटे तत्पर है । जनशिकायत के आधार पर उन्होंने अपेक्स बैंक पहुंचकर हालात का जायजा लिया तो पाया कि बैंक में 3 कर्मचारी बिना कारण के अनुपस्थित हैं साथ ही बैंक में एयर कंडीशन चालू था साथ ही लोग बेतरतिब खड़े थे कोई डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा था न अतिरिक्त काउंटर था और न कर्मचारी 1 कर्मचारी के भरोसे वहां काम चल रहा था जिसके बाद उन्होंने शाखा प्रबंधक को इस अव्यवस्था के लिए फटकार लगाते हुए समय पर बैंक खुलने एवं नियमों के पालन हेतु निर्देश भी दिए । तहसीलदार श्री शर्मा ने बताया कि पूरे मामले का प्रतिवेदन एसडीएम महोदय को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित करेंगे ।

