रायगढ़ मुनादी।।
खबर है कि रायगढ़ के ग्रीन ज़ोन में रहने का अब स्थानीय लोगों को फायदा मिलने वाला है। अब आवश्यक सामानों की दुकान 5 बजे से 9 बजे के बजाय यह दुकाने 5 बजे से 12 बजे तक खुली रहेगी। पहले ही कहा जा रहा था कि 20 अप्रैल के बाद ग्रीन जोन के इलाकों में लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
5 बजे से 9 बजे तक ही दुकान खुलने से चार घंटे शहर में रेला बन जाता था। लोगों में समान खरीदने की अफरातफरी भी हो जाती थी। हालांकि पुलिस और प्रशासन सख्त है बावजूद इसके आवश्यक समान लेना भी जरूरी है। ऐसे में रिलैक्सेशन की जब बारी आई तो सबसे पहले इनके समय अवधि बढ़ाई गई है।
इसके अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था संबंधी गतिविधियां भी सोशल डिस्टेनसिंग को शर्त पर शुरू की जा रही है। खास कर कृषि और वनोपज जिसपर राज्य की अर्थव्यवस्था का बड़ा जिम्मा है उसपर फोकस किया जाएगा। यह खबर निश्चित ही लोगो के लिए राहत देने वाली है।

