सूरजपुर मुनादी।। देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट
वैश्विक महामारी कोरेना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन लॉक डाउन 2 में ग्रीन जोन होने के कारण मामूली छूट मिलने के बावजूद फिलहाल किसी भी प्रकार से रिक्स नहीं लेने के पक्ष में दिखाई देती दिख रही है। इसी बीच खबर है कि पुलिस प्रशासन व नगरी निकाय के अधिकारियों के द्वारा कुछ घंटे पूर्व मनमानी पूर्वक दुकान का संचालन करने वाले संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया गया है। वही सड़क पर बिना काम के घूमते दुपहिया व चार पहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
लॉक डाउन 2 में सूरजपुर जिले को ग्रीन जोन में रखने के बावजूद जिला प्रशासन फिलहाल किसी प्रकार का भी रिक्स लेने के मूड में नजर आती नहीं दिख रही है। सूरजपुर जिला प्रशासन सरकार के द्वारा कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों समेत आवश्यक कार्य हेतु विभिन्न शहरों को छूट प्रदान की गई है। जिसके तहत सूरजपुर को भी उसमें शामिल किया गया है। परंतु जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस से निपटने हेतु पूरी तरह से कमर कसते हुए बिना किसी काम के सड़क में घूमते दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालक के विरुद्ध सख्ती बरती जा रही है। आज सुबह से ही अंबिकापुर-बैकुंठपुर मुख्य मार्ग पर नगरीय निकाय व पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ वाहनों की लगातार जांच की जा रही है एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटती दिख रही है। वही लगातार नगरपालिका व पुलिस प्रशासन के द्वारा एलाउंसमेंट कर नगरवासियों से घर पर ही रहने की अपील की जा रही है, कहा जा रहा कि बिना काम का कोई भी व्यक्ति सड़क पर ना निकलकर इधर उधर घूमे। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से मास्क लगाकर निकले एवं तत्काल अपने सारे काम संपन्न कर पुन: घर चले जाएं, नहीं तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि नगरी निकाय एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कुछ घण्टे पहले ही कार्यवाही सील कराया गया है। वही सड़क पर सैर सपाटा मार रहे दुपहिया व चार पहिया वाहनों के चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जप्त कर ली गई है। वही सड़क में बिना मास्क लगाए लोगों के पहुँचने पर भी उनके विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है। जिससे क्षेत्र में बिना काम के सड़क में घूमने वाले लोगों के बीच डर का माहौल निर्मित हो उठा है।

