20-April-2020


राजधानी रायपुर से साईंकिल से जा रहे थे डाल्टेनगंज , तब युवा बीडीसी ने किया ये नेक काम ,पढ़िये पूरी खबर



रंजीत सोनी बलरामपुर ।।

राजपुर-राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र का ग्रामपंचायत बरियों के जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता इस लाक डाउन के समय अपने ग्राम बरियों से गुजरने वाले दिहाड़ी मजदूरों और सरणार्थीयों के लिये अपना सहयोग निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं।कल दिनांक 20/04/2020 की शाम को राजधानी रायपुर स्टील प्लांट में काम करने वाले 9 मजदूर जो सायकिल से ही अपने गृहग्राम डालटेनगंज झारखंड के लिए सफर करते ग्राम बरियों पहुंच कर अपनी थकान मिटाने बरियों सप्ताहीक बाजार में बने झाला में आराम कर रहे थे,ईसी दौरान बरियों जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता ने उनकी समस्याओं को जाना,सभी सरणार्थी भुख और प्यास से व्याकुल थे जिन्हें जनपद सदस्य ने तत्काल भोजन बनवा कर सभी सोसल डिस्टेंसी को ध्यान में रखते हुए भोजन करा कर सभी को उनकी मंजिल के लिए सकुशल रवाना किया,इस समय ग्राम बरियों के यूवा जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता अपने क्षेत्र में इन सभी सरणार्थीयों के लिए संजीवनी की तरह काम कर रहे हैं ।

  बलरामपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा उन सभी गरीब व असहाय लोगों की सहायता के लिए जिले में डोनेशन आन व्हील का शुभारम्भ किया गया है जिसमें जिले का ऐसा वर्ग जो इस विषम परिस्थिति में गरीब व मजदूर वर्ग के परिवारों के लिए अपना सहयोग देना चाहते हैं जिसके लिए बलरामपुर कलेक्टर ने दानदाताओं के डोर टू डोर वाहन भेज कर खाद्यान्नों का संग्रहण करा कर उन सभी जरुरतमंद परिवारों तक राहत भेजने का कार्य कर रही है,इस पहल को जिले के सभी ग्राम और शहर के दानदाताओं ने अपना सहयोग बढ़चढ़कर कर रहे हैं।बलरामपुर कलेक्टर की अपील को जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता के पहल से ग्राम बरियों,ककना और चांची के दानदाताओं ने भी खाद्यान सामग्री जैसे चावल,दाल,आलू व हरि सब्जि बैगन दान किया है।इन तीनों ग्राम पंचायत के 81 दानदाताओं ने चावल 1303 kg,आलू 138 kg,दाल 18kg और बैगन 22k दान के रुप में डोनेशन आन व्हील में दान दिया,जो एक सराहनीय पहल है।

https://youtu.be/VUfa8xhGfhM








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News