20-April-2020


WAtch Video - रात को विधायक को इस हाल में दिखे इतने मजदूर ……तब विधायक ने ऐसे दिखाई मानवता….. पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

पिछले 6 दिन से 900 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने निकले मजदूरों के लिए कुनकुरी विधायक यूडी मिंज देवदूत बनकर सामने आए । बोर खनन कम्पनी से भगाए गए 9 मजदूर रांची से बस्तर अपने घर जाने निकले हैं । रविवार की रात 10 बजे नेशनल हाइवे पर विधायक को कुछ मजदूर आते दिखे । रोकने पर बताया गया कि वे दो दिन से भूखे - प्यासे हैं । गांवों में उन्हें घुसने नहीं दिया जा रहा है। जिसपर यूडी मिंज ने तत्काल एल्डरमेन आशीष को फोन कर मजदूरों के लिए खाना मंगवाया और खिलाया।


वहीं विधायक की सूचना पर टीआई विशाल कुजूर कंडोरा पहुंचे । सभी मजदुरों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए कोरण्टाइन सेंटर में रखवाया । बस्तर संभाग के नारायणपुर , सुकमा,कोंडागांव जिले के मजदूरों में से कुछ मजदूर गोंडी,हल्बी भाषा बोलने वाले थे । मजदूरों कि घबराहट को देखते हुए बस्तर मूल के एसडीओपी मनीष कुंवर को कोरण्टाइन सेंटर भेजा गया । एसडीओपी ने सभी मजदूरों से बात की और उनके घर का पता लेकर घरवालों तक खबर भिजवाई। एसडीओपी की इस पहल से मजदूरों के घरवाले काफी खुश हुए ।

https://youtu.be/yTJ_8DDn5AM


विधायक यूडी मिंज ने बताया कि बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में मजदूर छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं । झारखण्ड और ओडिशा की सरकार और प्रशासन मजदूरों को समस्या मानकर लॉकडाउन की परवाह नहीं करते हुए जशपुर जिले की ओर धकेल रही है । जिसके चलते मजदूर काफी तकलीफ उठाते हुए पैदल सैंकड़ों किलोमीटर चलते हुए अपने घर जा रहे हैं । उन्होंने जिला और स्थानीय पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना संकट के समय भूखे - प्यासे मजदूरों का पूरा ख्याल रखना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है । लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। कोरण्टाइन सेंटर में रह रहे सभी 18 मजदूरों का हेल्थ चेकअप कराया गया है। सभी स्वस्थ हैं ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News