भटगांव मुनादी।। अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग स्थित सोनगरा जंगल के झींगा दोहर इलाके में आज सुबह सड़क हादसे के दरमियान शिवानी कोयला खदान में कार्यरत एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई।

विदित है कि एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के शिवानी कोयला खदान में इलैक्ट्रिकल फोरमैन के पद पर कार्यरत अभिजीत दत्ता अपने निजी कार क्रमांक सीजी 15 बी 5984 से रात्रि पाली में ड्यूटी करने के बाद एक मीटिंग उपस्थित होकर लगभग 10 बजे अपने घर अंबिकापुर जाने के लिए निकले ही थे। कि इस बीच सोनगरा जंगल के झींगा दोहर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दुर्घटना की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हों गए। खदान के कर्मचारी और राहगिरों से भटगांव पुलिस को घटना की सुचना मिली कि उनकी सांसें अभी चल रही है। लोगों के द्वारा तत्काल एंबुलेंस में डाल भटगांव स्थित एसईसीएल हॉस्पिटल लाया जा रहा था।

अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस निकली ही थी कि कुछ वक्त बाद उनकी सांसें थम गई और उनकी मौत हो गई। वही अभिजीत दत्ता की मृत्यु की खबर मिलते ही शिवानी खदान में उनके साथ काम करने वाले लोगों को पता चला तो अधिकारियों, श्रमिक नेताओं, सहयोगियों का तांता एसईसीएल भटगांव के हॉस्पिटल में लग गया। पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। वही मृतक अभिजीत दत्ता के साथियों ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी करके घर नहीं गए आज प्रबंधन के साथ एक बैठक होने वाली थी। जिसके चलते हुए रुक गए थे और बैठक स्थगित होने के होने के पश्चात लगभग 10 बजे के आसपास सुबह शिवानी खदान से अपनी कार से निकले ही थे कि ये हादसा घटित हो गया।
उधर दुर्घटना की खबर पाकर अभिजीत दत्ता के पड़ोसी बलराम सोनी उनके परिवार को लेकर के भटगांव पहुंचे थे।।मृतक के परिवार मे उनकी पत्नी शिवाली दत्ता तथा 19 वर्षीय बेटी ऋषिका व 14 वर्ष का लड़का शुभजीत है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति स्पष्ट नहीं।
कार कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई, अभी तक दुर्घटना का कारण कोई नहीं जान सका है और ना ही पुलिस कुछ बताने में समर्थ दिख रही है कि यह हादसा कैसे हुआ। अब विवेचना उपरांत ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

