जशपुर मुनादी।।
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज झारखंड बाॅडर के सकरडेगा चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया और अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों लाॅकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए है। अन्य राज्य से आने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है। उन्होंने जरूरी सामानों के आवाजाही को छोड़कर किसी भी स्थिति में लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन न होने पाए इसका भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के नागरिकों की सुरक्षा करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर जशपुर एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास, तहसीलदार कमलेश मिरी एवं सहायक आयुक्त एस.के. वाहने मौजूद थे।

