20-April-2020


मुनादी की खबर का हुआ फिर से असर, स्काई अलायज़ ने दिया वेतन और राशन, खिल उठे कामगारों के चेहरे, अब ज़िंदगी होगी आसान



खरसिया मुनादी।।

स्काई अलायज़ द्वारा अपने कामगारों को पूरा वेतन और राशन दे दिया गया है। बता दें कि वेतन और राशन के अभाव में परेशान कामगारों के मुद्दे को मुनादी द्वारा जोर शोर से उठाया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए प्लांट ने अपने श्रमिकों के हित में पिछले माह का वेतन तथा राशन आदि जरूरत की चीजें प्रदान कर उन्हें राहत दे दी है। इससे पहले रुक्मिणी पावर प्लांट के मजदूरों के वेतन और खाने का इंतजाम भी कंपनी ने तब किया था जब मुनादी ने उनकी आवाज समाचार के जरिये उठाई थी।

बताना लाजिमी होगा कि मुनादी पर चली खबर के चलते शनिवार को ही सभी कामगारों को राशन मुहैया करवा दिया गया था, वहीं सोमवार को तनख्वाह भी दे दी गई है। एचआर हेड दिग्विजय पटेल ने बताया कि पूर्व में भी कामगारों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाता था। वहीं प्रति सप्ताह इन्हें राशन एवं खर्च के लिए कुछ राशि दी जाती थी, साथ ही प्लांट के सामने स्थित राशन दुकानदार को जरूरत पड़ने पर राशन आदि जरूरत की सामग्री देने के लिए पहले से ही कहा गया है। ऐसे में इन मजदूरों द्वारा एकाएक उग्र हो जाना एवं बेवजह का तमाशा खड़ा करना समझ से परे है।

उद्योग प्रबंधन एवं कामगारों अथवा लेबर सप्लायर के बीच मामला जो भी रहा हो, परंतु अब सभी कामगारों को राहत सामग्री के अलावा वेतन भी प्रदान कर दिया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News