असलम खान की मुनादी।।
सात समंदर पार तक शिक्षा का सन्देश देती हुई प्रेरणास्त्रोत हिंदी फिल्म जिसे 6अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह से प्रशंसा प्राप्त हो चुका है.मदारी आर्ट्स एवं पिस्का इंटरटेनमेंट की फिल्म लंगड़ा राजकुमार सिक्स सिग्मा द्वारा 21 अप्रैल मंगलवार को संध्या 4 बजे रिलीज़ की जाएगी.
इस बेहतरीन फिल्म के रिलीज़ होने पर बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्ता सहित उनकी पूरी टीम को "बेस्ट ऑफ़ लक" कहकर शुभकामना सन्देश भेजा है.
सर्वविदित हो की यह फिल्म सार्थक एवं संदेशपरक है जिसे हर वर्ग के लोग बच्चे ,युवा ,बुज़ुर्ग व महिलायें देखकर इससे प्रेरणा हासिल कर सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी मुनादी डॉट कॉम के असलम खान को मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्त ने दी.

