21-April-2020


बॉर्डर में वन विभाग कर्मचारी नदारद, पुलिस वाले डटे हैं, आदेश के बाद भी गायब, अधिकारियों को पता ही नहीं



रायगढ़ मुनादी।।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने जहाँ लॉक डाउन जारी है वही अंतरराज्यीय व जिला सीमा भी सील करने के लिए सीमाओं में बेरियर लगाकर चौकसी की जा रही है ताकि एक दूसरे राज्य से आवाजाही रोकी जा सके । इसी तारतम्य में जामगांव में लगी बेरियर को अब स्थानांतरित कर महापल्ली में लगाया गया है।

तीन पालियो में पुलिस व अन्य कर्मचारियों की चार चार की  ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की पाली में वन रक्षक रामतेज द्विवेदी की भी ड्यूटी लगाई गई है। जब मुनादी ने बेरियर में  ड्यूटी कर्मियों की जानकारी चाही तो वहाँ बताया गया कि 30 मार्च को सभी विभागों के ड्यूटी के संबंध में आदेशित किया गया है जिसमे 2 बजे से रात 10 बजे तक की पाली में वनरक्षक रामतेज द्विवेदी की भी ड्यूटी लगी है लेकिन वह 1 अप्रेल से आज तक इस बेरियर में आ ही नहीं रहा है।इसकी जानकारी भी विभाग को दी गई है  ।

आदेश में नाम

इस समंध में वनपरिक्षेत्राधिकारी  राजेश्वसर मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग को ड्यूटी लगाने की आदेश नही मिली है।अगर आदेश दिए गए हैं तो तत्काल पालन करवाया जाएगा। जबकि इस बेरियर में पुलिस रात दिन ड्यूटी कर रही है वन विभाग और उनके कर्मचारियों का गायब रहना और विभाग द्वारा कोई एक्शन न लेना समझ से परे है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News