जशपुर मुनादी।।
कोरोना के लिए ग्रीन जिले में शामिल जशपुर में आज से किसानों के लिए अच्छी खबर है ।खबर ये है कि लॉक डाउन के चलते किसानों के खेती किसानी का काम प्रभावित न हो इसके लिए आज से ट्रेक्टर पार्ट्स ,कृषि उपकरण के दुकान और खाद बीज की दुकानों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक की छूट दे दी गयी है ।इस समयावधि में किसान अपनी जरूरतों का सामान इन दुकानों से खरीद सकते हैं ।इस संबंध ने कुनकुरी तहसीलदार ने चर्चा के दौरान बताया कि इस लॉक डाउन में किसानों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए शासन द्वारा ट्रैक्टर पार्ट्स और खाद बीज की दुकानों को सुबह 11 बजे से 5 बजे तक खोलने की छूट दी गयी है साथ ही साथ दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस को कड़ाई से पालन भी करने कहा गया है ।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि बाकि अन्य गतिविधियों में कोई परिवर्तन नही होगा सभी गतिविधियां यथावत रहेंगी ।

