21-April-2020


अगर आप जशपुर से हैं तो इस खबर को जरूर पढिये, जानिए ग्रीन जोन में होने के बावजूद भी प्रशासन क्यों है सख्त ?पढ़िये पूरी खबर और जानिए क्या है ……..



जशपुर मुनादी।।

खबर लॉक डाउन से जुड़ी है और खबर ये है कि लॉक डाउन के दूसरे फेज में मिली छूट किस तरह दी जाएगी इसका निर्णय स्थानीय प्रशासन परिस्थितियों को देखते हुए लेगा। यूं तो जशपुर जिले में अब तक कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिलने के कारण ग्रीन जोन के दायरे में आ चुका है लेकिन जिले की सीमाएं झारखण्ड और उड़ीसा से घिरे होने के कारण स्थानीय प्रशासन काफी सोंच समझकर कदम उठा रही है यही वजह है कि लॉक डाउन के दूसरे फेज में कई सारे छूट दिए जाने के बावजूद भी जिले में लॉक डाउन में विशेष छूट की अनुमति नही दे पा रहा है।यह बताना जरूरी है कि जिले की सीमा से लगे झारखण्ड और उड़ीसा में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है और झारखण्ड का राँची हॉटस्पॉट बना हुआ है ऐसे में प्रशासन द्वारा बरती गई मामूली ढिलाई भी खतरे की घण्टी बजा सकता है । यह बताना जरूरी है कि जशपुर के ज्यादातर लोग मेडिकल सुविधा से लेकर कई बड़े सामानों की खरीद विक्री के लिए राँची पर निर्भर हैं जबकि उड़ीसा की सीमा से लगे जशपुर जिले का एक बड़ा हिस्सा मेडिकल के लिए उड़ीसा पर निर्भर है और दोनो प्रदेशो में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है ।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से हुई बात चीत में उन्होंने बताया की किसानों से सम्बंधित दुकानो के लिए सुबह 11 बजे से 5 बजे तक छूट दी गयी है और जैसे जैसे परिस्थितियां सामान्य होती जाएगी व्यापारियों से विचार विमर्श कर कुछ और गतिविधियों में ढील दी जा सकती है वो भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ।सोशल डिस्टेंसिंग किसी भी कीमत पर जारी रहेगा इसमें थोड़ी सी भी ढील नही दी जाएगी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News