21-April-2020


जब पुलिस को लगानी पड़ी उठक बैठक, अधिकारी ने ड्यूटी निभाने की दी सजा, अधिकारी को निलंबित करने की उठ रही मांग, देखिये वीडियो



सच की मुनादी।।

अभी तक आपने कई मीडिया माध्यमों में ऐसी खबरें देखी होगी की पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने वाले आम जनों को पकड़ कर उनसे उठक बैठक कराई, कहीं मुर्गा बनाया गया तो कहीं मेढ़क की तरह कूदने पर मजबूर किया गया लेकि बिहार के अररिया में एक पुलिस वाले को अपनी ड्यूटी बेहतर तरीके से निभाने के लिए उठक बैठक लगानी पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि अररिया के कृषि विकास पदाधिकारी अपनी गाड़ी से जा रहे थे तब चौक पर खड़े पोलिवे वालों ने उनको रोक कर यह जानना चाहा कि आप कहाँ और किस काम से जा रहे हैं? ऐसे में कृषि विकास पदाधिकारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, उन्होंने अपने रुतबे का इस्तेमाल कर पुलिस अधिकारी को बुलवाया और सबके सामने न सिर्फ उससे उठक बैठक करवाई बल्कि माफी भी मंगवाई। बताया जा रहा है कि पुलिस के अधिकारियों ने भी आरक्षक का साथ देने के बजाय उस अधिकारी का ही साथ दिया।

https://youtu.be/py7nujBqcEo

यह मामला सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और अधिकारी मनोज कुमार को निलंबित करने की मांग की जा रही है। इस वीडियो को ट्वीट करए हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता राबड़ी देवी ने भी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News