जशपुर मुनादी।।
देश कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश भर के लोग संगठित होकर किलर कोरोना से फाइट कर रहे हैं ।इससे लड़ने और लड़कर जीतने में समाज का हर तबका लगा हुआ है और जो इस वायरस से लड़ रहे हैं और लड़ने में समाज की मदद कर रहे हैं उन्हें सरकार से लेकर आम जनता तक सलाम कर रही है।इसी क्रम में आज कोरोना संक्रमण से लड़ने में कुनकुरी नगरवासियों का सहयोग कर रहे सफाईकर्मियों का भी सम्मान हो रहा है।इन्हें सम्मानित करने का बीड़ा कुनकुरी नगर के युवा व्यवसायी पंकज अग्रवाल ने उठाया है।युवा व्यवसायी पंकज ने नगर भर के सभी सफाईकर्मियों को धूप से बचने के लिए गमछा और कोरोना के संक्रमण से बचने के लिये मास्क वितरित किये ।युवा व्यवसायी ने बताया कि
ये वो लोग हैं जिनकी हमारे जीवन में बड़ी ही अहम भूमिका है,ये वो लोग हैं जो हमारे घर के कचरे को हमारी सोसाइटी से दूर ले जाकर फेंकते हैं, ये वो लोग हैं जो इतनी कठिन महामारी कोरोना जैसी बीमारियों से हमें लड़ने में हमारी सहायता कर रहे हैं इनको हम कभी नहीं भुला सकते इसलिए इनका ख्याल रखना हमारा दायित्व है ,हम सबकी जिम्मेदारी है।

