21-April-2020


जशपुर पूलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल ! ये रही वीडियो और ये है वीडियो की हकीकत !पढ़िये पूरी खबर …….



जशपुर मुनादी।।

एक तरफ लॉक डाउन के चलते कई गरीबो के चूल्हे बुझने के कगार पर हैं और भूख के मारे पेट की आग बुझाने क्या किया जाय इसको लेकर हर कोई चिंतित है वहीं इस मौके पर पूलिस इंटरटेनमेंट कर रही है ।हाँ ,इंटरटेनमेंट ,अपने पॉवर का इंटरटेनमेंट ! ये हम नही कह रहे है बल्कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो फुटेज कुछ ऐसा ही बयां कर रहा है। सोशल मीडिया के फेसबुक साईट पर स्थानीय पत्रकारों के द्वारा जशपुर जिले के पत्थलगाँव पूलिस का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है ।इस वीडियो में यहाँ की पूलिस के द्वारा एक आदमी को हाथ मे गैस सिलेंडर लेकर उठक बैठक करवाते हुए दिखाया जा रहा है और लीगों से राय ली जा रही है कि क्या पूलिस की यह कार्यवाही उचित है?वो भी तब जब लॉक डाउन के दूसरे फेज में शासन के द्वारा कई रियायतें बरती गई है और गैस सिलेंडर को सरकार ने शुरू से ही आवश्यक वस्तु के दायरे में रखा है । स्थानीय पत्रकारों द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के साथ साथ इस हरकत के पूलिस पर कई तरह के व्यंग्य वाण छोड़े जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि पूलिस मनोरंजन के मूड में है।

https://youtu.be/v3tZM-d4xTI


हांलाकि इस मामले में जब पत्थल गाँव पूलिस से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो पूलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर के लिए इन्हें उठक बैठक नहीं कराया जा रहा है बल्कि इन्होंने मास्क नही लगाया था और लॉक डाउन का उलंघन कर रहे थे इसलिए उनको ये सजा दी गयी है ।वीडियो को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है ।और जहां तक गैस सिलेंडर के साथ उठक बैठक कराए जाने का प्रश्न है तो 5 किलो वजन का सिलेंडर है।लॉक डाउन का शहर में सख्ती से पालन कराया जा रहा है और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने पूलिस द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News