रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
बलरामपुर-बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है,दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिक है जो पिछले करीब 1 वर्षो से शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा।पूरा मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है ।
आपको बता दें कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी नाबालिक है उसकी उम्र महज 16 वर्ष है। शादी का झांसा देकर पिछले करीब 1 वर्षो से वह किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब किशोर ने शादी से इनकार किया तो नाबालिग किशोरी अपने परिजनों के साथ कुसमी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा बाल संप्रेषण गृह में सुधार हेतु भेज दिया है।

