21-April-2020


लॉक डाउन में फंसे ड्राइवर की मौत, हत्या या आत्महत्या ? सुसाइड नोट बरामद, 21 मार्च से ही ……… पढिये पूरी खबर



दुद्धी मुनादी।।

कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को यह सूचना मिली कि बीडर स्थित सरकारी बंधा किनारे ट्रक चालक का शव वाहन के समीप पड़ा हुआ मिला। गांव के ही वाहन स्वामी ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान नारद पटेल को दी। ग्राम प्रधान के सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया वहीं घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक श्यामनारायण यादव उम्र 55 वर्ष स्वर्गीय भगवानदीन यादव निवासी जरही ,सूरजपुर ,छत्तीसगढ़ ,बीडर गांव के एक मोटर मालिक का 12 चक्का ट्रक चलाता था कि 21 मार्च को ही वह वाहन लेकर बीडर आया था जो लॉक डाउन में फस गया।आज मंगलवार की सुबह उसकी मृत अवस्था मे पड़ा बीडर सरकारी बंधे के पास शव वाहन के पास मिला,ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना स्थल से शराब की शीशियां मिली है ,वहीं पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। कोतवाली के एसआई रामबच्चन यादव ने बताया कि ट्रक खाली थी जो अपने मालिक के गांव में खड़ी कर चालक लॉक डाउन में फंसा था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News