(पत्थलगांव)
पत्थलगांव अतुल त्रिपाठी//बबलू तिवारी
पत्थलगांव इलाके के मदनपुर इंजको में हुई महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है जघन्य वारदात में आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकुओं से कई वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया है और पुलिस को फ़ोन पर जानकारी देकर फरार हो गया ।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना आज सुबह की है जब आरोपी कन्हैया सतनामी ने अपनी पत्नी को किसी बात को लेकर उस पर चाकुओं से कई वार कर दिए और शरीर के कई हिस्सों को जख्मी कर उसे मौत की नींद सुला दिया जिसके बाद थाने के एएसआई जीवनाथ गिरी को फोन पर सूचना देकर फरार हो गया हालांकि घटना का कारण अज्ञात है घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार संतलाल आयाम एसआई भास्कर शर्मा,एएसआई गिरी ,एचसी नसरुद्दीन खान के साथ पहुंच गए टीआई आयाम ने बताया कि मृतिका अनुराधा आरोपी की दूसरी पत्नी थी जिसे चाकू गोदकर उसकी जघन्य हत्या की गई है हालांकि आरोपी जानकारी देकर फरार हो गया है जिसे जल्द पकड़ लिया जावेगा फिल्हाल शव को पंचनामा के लिए भेज दिया गया है एवं 302 का मामला दर्ज कर पूरे मामले की हकीकत का पता लगाया जा रहा है ।।।।।

