22-April-2020


आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता भी पूरे फार्म में, छापेमारी कर पकड़ा अवैध शराब, प्रशासन ने कहा ......... पढिये पूरी खबर



देवरी सागर मुनादी।।

सागर जिले की देवरी के ग्राम पंचायत सिलारी के अंतर्गत आने वाली कटंगी ग्राम में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी जिसकी शिकायत लगातार पुलिस को करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी इसको लेकर शराब माफी पर कार्यवाही को लेकर स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सूरज लोधी ने रुकमणी देवी के घर छापा मारकर 5 पेटी अवैध शराब पकड़ी एवं बाहर निकालकर डांट फटकार लगाई साथी देवरी पुलिस थाने में एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से खबर भेज कर वह शराब पुलिस के सुपुर्द की श्रीमती सूरज लोधी का कहना है कि शराब पीने के लिए कटंगी के साथ-साथ दूर-दराज के लोग भी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यहां आ रहे हैं जबकि प्रशासन द्वारा पूरे भारत मैं लाक डाउन लागू किया गया है कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं और सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर के माध्यम से यहां शराब का सेवन करने लोग आ रहे हैं सूत्रो से जानकारी प्राप्त हुई है कि पुलिस ने आरोपी पर मामला पंजीकृत कर दिया है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News