जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के दूसरे फेज में जशपुर के कुछ नगरीय क्षेत्रों में ढील दिये जाने की शुरुआत हुई है।कल याने 23 अप्रैल से लॉक डाउन सम्बंधित आदेशो में संसोधन हुए हैं।जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में सुबह 8 से 11 खुलने वाले किराना और सब्जी दुकानों के अतिरिक्त एग्रीकल्चर ,ट्रेक्टर पार्ट्स व खाद बीज के भी दुकान शामिल किए गए है जबकि चारपहिया भारी वाहनों के मरम्मत की दुकानें ,ऑटो पार्ट्स सीमेंट छड़ की दुकान खुलने की समय सीमा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है ।दूसरी ओर नगरीय क्षेत्र बगीचा की बात करें तो यहां सोशल डिस्टेंस और शासन द्वारा जारी आदेशो के साथ फल,सब्जी ,राशन,मेडिकल और उर्वरक की दुकानों को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 वजे तक खुली रहेंगी ।
बगीचा नगर पंचायत द्वारा जारी सूचना -----
समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 23 अप्रैल से समस्त आवश्यक वस्तुओं की दुकानें-फल, सब्जी, राशन, मेडिकल तथा उर्वरक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुली रहेंगी। शेष समस्त प्रतिष्ठान जैसे जनरल, श्रृंगारिका आदि बंद रहेंगे। समस्त दुकानदार दुकान के सामने हैंड वाश की व्यवस्था अनिवार्यतः रखें। राज्य शासन द्वारा सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, मास्क ना होने की स्थिति में होममेड मास्क या रुमाल से मुंह तथा नाक अवश्य ढकें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान लॉकडाउन 3 मई तक रहेगा अतः अनावश्यक कार्य से बाहर ना निकले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। प्रशासन का सहयोग करें।

