22-April-2020


Munaadi Breaking - सरकार ने जारी किए नए निर्देश, अब किताब दुकानें और बिजली की दुकानें भी खुलेंगी, पढ़िए क्या है नया आदेश



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के गाइड लाइन के अनुसार नया निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार सरकार ने छात्रों को होने वाली शैक्षणिक परेशानियों को देखते हुए पुस्तक दुकानों को भी खोलने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही बिजली पंखे की दुकानों को भी खोलने का निर्देश दिया है।

सरकारी निर्देश

लॉक डाउन के कारण बंद हुई शैक्षणिक गतिविधियों के कारण छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। हालांकि उन्हें सरकारों ने बिना परीक्षा के भी जनरल प्रमोशन देकर पास तो कर दिया था लेकिन पुस्तकें नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू किया है लेकिन यह तरीका बच्चों के लिए बिल्कुल नई है इसलिए सरकार ने अंततः पुस्तक दुकानों को खोलने का फैसला किया है।इसके अलावा इन सेवाओं का विस्तार किया जैसे प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, ब्रेड फैक्ट्री और आटा मिल, इलेक्ट्रि‍क फैन और स्कूली किताबों की बिक्री को भी दी इजाजत लॉक डाउन में छूट के दौरान खुलेंगी लोगो को मिलेगी राहत








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News