जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के रौनियार समाज आगे आकर 1 लाख 21 हजार की राशि जिला प्रशासन को दान स्वरूप भेंट किया है ।समाज के मीडिया प्रभारी (तपकरा इकाई) रघुवीर गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये रौनियार समाज के वरिष्ठ सदस्य पारस गुप्ता जिलाध्यक्ष जग्गनाथ गुप्ता, समाज के प्रदेश संयोजक व जिला संरक्षक विष्णु गुप्ता,नरेंद्र गुप्ता,अजय गुप्ता ,अरुण गुप्ता,संजय गुप्ता,पारस गुप्ता ,रामचरण गुप्ता,दीपक गुप्ता व विनय गुप्ता ने जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर से मुलाकात कर उन्हें 1 लाख 21 हजार का चेक सौंपा और कोरोना से लड़ाई में प्रशासन के साथ अपनी सहभागिता जताई।
प्रदेश संयोजक विष्णु गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण का संकट है और इस संकट की घड़ी में समाज प्रशासन और आमजनता के साथ खड़ा है।उन्होंने बताया कि समाज मे जिले भर की कई इकाईयों से राशि एकत्र कर 1 लाख 21 हजार की राशि एकत्रित किया गया है ।

